नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर भाजपा के साथ साठ-गांठ का आरोप लगाया है। जवाब में कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल का कहना है कि विजयन ने यह बयान मजाक में दिया है। लेकिन यह मजाक जनता के गले नहीं उतर रहा है। क्योंकि कोई दिन ऐसा नहीं बीत रहा है, जब विपक्षी एकता के नाम पर बने I.N.D.I.A. में रार सामने ना आ रही हो।
तो वहीं बात करें शरद पवार की तो वह अभी तक ये साफ नहीं कर पाए है कि एनसीपी में फूट है या नहीं, तृणमूल कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार नहीं, आम आदमी पार्टी महागठबंधन से लगभग EXIT ले चुकी है और नीतीश कुमार कब तक साथ हैं, तय नहीं।
इस समय कोई भी राजनीतिक पंडित, यह दावा करने की स्थिति में नहीं है कि आने वाले दिनों में, विपक्ष की आपसी रार कम हो पाएगी या नही। तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिन पर विपक्षी नेताओं की राय में जमीन आसमान का अंतर है। ऐसे में I.N.D.I.A. गठबंधन स्वयं में केवल एक मजाक बन कर ना रह जाए।

