ट्रें​डिंगमनोरंजन

‘खुद को देखों पहले…’ Janhvi Kapoor की परम सुंदरी का मजाक उड़ाने वाली पोस्ट पर Sonam Bajwa ने किया रिएक्ट

  • परम सुंदरी में जाह्नवी कपूर की परफॉर्मेंस पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं।
  • कंटेंट क्रिएटर की मज़ाकिया वीडियो पर सोनम बाजवा ने हंसी वाला इमोजी बनाया।
  • सोशल मीडिया पर बहस—कुछ ने इसे मजाक कहा, तो कुछ ने सोनम को ट्रोल किया।

 

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म परम सुंदरी हाल ही में रिलीज़ हुई। इस फिल्म में जाह्नवी ने केरल की एक लड़की “सुंदरी” का किरदार निभाया। दर्शकों की राय उनके अभिनय को लेकर बंटी नज़र आई। कुछ ने उन्हें ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ कहकर सराहा, तो कई ने उनके एक्सेंट और किरदार की प्रस्तुति पर सवाल खड़े किए।

इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो शेयर किया जिसमें वह मजाकिया अंदाज़ में जाह्नवी के बोलने की शैली की नकल करती दिखीं। वीडियो में वह जाह्नवी और उनकी बहन खुशी कपूर के बीच की बातचीत को कॉपी करती नज़र आईं। यह रील तेजी से वायरल हुई और कई लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया दी।

इस पोस्ट पर अभिनेत्री सोनम बाजवा ने भी हंसी वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया। उनका यह रिएक्शन तुरंत चर्चा का विषय बन गया। फैंस का कहना है कि सोनम का इस तरह पब्लिकली किसी का मजाक उड़ाना उचित नहीं है। वहीं, उनके को-स्टार हर्षवर्धन राणे ने इस पोस्ट को लाइक कर दिया, जिससे विवाद और गहराता दिखा।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक ने लिखा, “सोनम बाजवा को किसी और पर हंसने से पहले अपनी एक्टिंग भी देख लेनी चाहिए।” वहीं दूसरे ने कहा कि बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर की खाई यहां भी साफ दिखाई देती है। कई लोग मानते हैं कि यह मीम अनावश्यक था और जाह्नवी के खिलाफ नफरत का हिस्सा बनता जा रहा है।

जहां एक तरफ दर्शकों का कहना है कि यह सब सिर्फ मज़ाक में लिया जाना चाहिए, वहीं दूसरी ओर फैंस का बड़ा तबका जाह्नवी का बचाव करता दिख रहा है। उनका कहना है कि किसी एक्टर के काम पर राय देना अलग बात है, लेकिन व्यक्तिगत अंदाज का मजाक उड़ाना गलत है।