-
रणवीर शौरी ने ठुकराई थी सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है।
-
रोल छोटा होने और फीस कम मिलने से नाखुश थे अभिनेता।
-
बाद में उन्हें टाइगर 3 में जगह मिली और बेहतर भुगतान भी मिला।
सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। यह एक था टाइगर की सीक्वल थी और 2017 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। लेकिन हाल ही में अभिनेता रणवीर शौरी ने खुलासा किया कि उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।
रणवीर शौरी एक था टाइगर में अहम भूमिका में नजर आए थे, जिसे दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों से सराहना मिली थी। उम्मीद थी कि वह इसके सीक्वल टाइगर जिंदा है में भी नजर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
एक इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने बताया,
“टाइगर के बाद YRF ने मुझे टाइगर 2 भी ऑफर की लेकिन दिक्कत यह थी कि रोल प्रीक्वल से छोटा था। ऐसा तब था जब यश चोपड़ा और सलीम खान ने पहली फिल्म में मेरे काम की सराहना की थी। जब मुझे दूसरी फिल्म की स्क्रिप्ट मिली तो मैंने देखा कि मेरा रोल पहले वाले से छोटा था और मेरी फीस भी। मेरा तर्क था कि अगर मेरे रोल को पसंद किया जा रहा है, तो मेरी फीस और स्क्रीन टाइम भी बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम बस इतना ही दे सकते हैं।’ इसके बाद मैंने मना कर दिया।”
हालांकि, टाइगर जिंदा है में उनकी कमी महसूस की गई। बाद में गिरीश कर्नाड के निधन के बाद टाइगर 3 में रणवीर शौरी को फिर से अप्रोच किया गया। इस फिल्म में उनके किरदार का डेथ सीन दिखाया गया। उन्होंने इस बार फिल्म का ऑफर स्वीकार कर लिया और उन्हें इसके लिए अच्छी फीस भी मिली।

